सेंसेक्स 137 अंक की बढ़त के साथ 39872 पर, निफ्टी 46 प्वाइंट ऊपर 11708 पर बंद

मुंबई. शेयर बाजार दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने 136.78 अंक ऊपर 39,872.31 पर कारोबार खत्म किया। इंट्रा-डे में 40,014.90 का उच्च और 39,563.07 का निचला स्तर छुआा था। यानी 450 अंक की रेंज में उतार-चढ़ाव आया था। निफ्टी की क्लोजिंग 46.05 प्वाइंट की बढ़त के साथ 11,707.90 पर हुई। कारोबार के दौरान 11,749.85 का उच्च और 11,614.50 का निचला स्तर छुआ था।


रिएलिटी इंडेक्स में 1.6% बढ़त
सेंसेक्स के 30 में से 18 और निफ्टी के 50 में से 28 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 8 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। रिएलिटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.56% तेजी आई। ऑटो इंडेक्स 1.53% ऊपर बंद हुआ। दूसरी पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.46% नुकसान में रहा।


निफ्टी के टॉप-5 गेनर





























शेयरबढ़त
एशियन पेंट्स6.34%
नेस्ले4.99%
हिंदुस्तान यूनीलीवर4.82%
ब्रिटानिया4.47%
बजाज ऑटो4.44%

निफ्टी के टॉप-5 लूजर





























शेयरगिरावट
इन्फ्राटेल6.11%
यस बैंक4.62%
आईटीसी4.61%
गेल2.59%
टीसीएस2.53%